
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने वाला है। NCTE ने 2026-27 से 1 साल के B.Ed कोर्स को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। NEP 2020 के तहत ये 10 साल बाद आ रहा कदम युवाओं को तेजी से टीचर बनने का मौका देगा। अगर आप MA, MSc या 4 साल की डिग्री वाले हैं, तो ये आपके लिए गेम चेंजर है।
Table of Contents
1 साल का B.Ed: कौन कर सकेगा ये कोर्स?
हर किसी के लिए नहीं भाई, साफ नियम हैं। सिर्फ पोस्टग्रेजुएट यानी मास्टर्स डिग्री (MA, M.Com, MSc) पूरा करने वाले या 4 साल की ऑनर्स/इंटीग्रेटेड BA-B.Ed, BSc-B.Ed वाले ही अप्लाई कर पाएंगे। 3 साल की ग्रेजुएशन वालों को अभी भी 2 साल का B.Ed ही करना पड़ेगा। ये नियम इसलिए हैं ताकि सिर्फ मजबूत बैकग्राउंड वाले ही एंटर करें। 2026 से चुनिंदा यूनिवर्सिटी और टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में शुरू होगा।
क्यों लाया गया ये छोटा कोर्स?
देश में टीचर्स की भारी कमी है, खासकर अच्छे क्वालिटी वाले। लंबे 2 साल के कोर्स से युवा हिचकते हैं, जॉब्स मिस हो जाते हैं। 1 साल का B.Ed हाईली क्वालिफाइड ग्रेजुएट्स को जल्दी स्कूलों में उतारेगा। NEP का फोकस प्रैक्टिकल लर्निंग पर है – थ्योरी कम, प्रैक्टिस ज्यादा। 6 महीने की फुल इंटर्नशिप जरूरी होगी, जहां रियल क्लासरूम एक्सपीरियंस मिलेगा। इससे टीचर्स जॉब मार्केट में रेडी मिलेंगे।
कोर्स की खासियतें
ये कोई हल्का फुल्का कोर्स नहीं। थ्योरी के साथ स्कूल बेस्ड ट्रेनिंग, प्रैक्टिकल टीचिंग और इंटर्नशिप पर जोर। आपको असली क्लास संभालनी पड़ेगी, बच्चों को पढ़ाना होगा। ICT, वैल्यू एजुकेशन और इंक्लूसिव टीचिंग जैसे नए टॉपिक्स शामिल होंगे। एग्जाम पैटर्न भी अपडेटेड – इंटरनल असेसमेंट और प्रोजेक्ट्स पर वेटेज ज्यादा। पुराने 2 साल और 4 साल इंटीग्रेटेड B.Ed वालों की डिग्री वैलिड रहेगी, कोई घबराहट नहीं।
कैसे अप्लाई करें?
2026 सेशन के लिए अधिसूचना जल्द NCTE वेबसाइट ncte.gov.in पर आएगी। एंट्रेंस एग्जाम जैसे CUET-PG या यूनिवर्सिटी टेस्ट दें। डॉक्यूमेंट्स रेडी रखें – मास्टर्स मार्कशीट, प्रूफ ऑफ रेसिडेंस। फीस स्ट्रक्चर किफायती रखने की कोशिश होगी। प्राइवेट कॉलेज से बचें, गवर्नमेंट अप्रूvd इंस्टीट्यूट चुनें। सिलेक्शन मेरिट और एंट्रेंस पर बेस्ड। कोटा, रिजर्वेशन नियम लागू होंगे।
स्टूडेंट्स के लिए फायदे
MA करके साइड में B.Ed कर लो, तो CTET/CR TET क्रैक करना आसान। प्राइवेट स्कूलों में 30-50K सैलरी से स्टार्ट, गवर्नमेंट में 50K+। ग्रामीण इलाकों में डिमांड जबरदस्त। महिलाओं के लिए सुपर ऑप्शन – पार्ट टाइम टीचिंग या होम ट्यूशन। लॉन्ग टर्म में प्रिंसिपल या लेक्चरर बनने का रास्ता साफ। NEP से टीचर क्वालिटी ऊपर जाएगी, सैलरी भी बढ़ेगी।
ये बदलाव क्यों जरूरी?
टीचर्स की कमी से बच्चे प्रभावित हो रहे। 1 साल B.Ed से लाखों युवा जुड़ेंगे, एजुकेशन सिस्टम मजबूत बनेगा। लेकिन क्वालिटी पर नजर रखनी होगी। NCTE गाइडलाइंस स्ट्रिक्ट रखे। अगर आप पढ़ने के शौकीन हैं, तो ये चांस हाथ से मत जाने दो। वेबसाइट चेक करते रहो, तैयारी शुरू करो। नई जनरेशन के टीचर्स बनो!
















