
आधार कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार अपडेट करने की प्रक्रिया को अब पहले से कहीं अधिक सरल और सुलभ बना दिया है, नई व्यवस्था के लागू होने के बाद अब आम नागरिकों को मामूली सुधारों के लिए बैंकों या डाकघरों की लंबी कतारों में लगकर अपना समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।
यह भी देखें: छोटी हाइट वालों के लिए खुशखबरी! हरियाणा सरकार देगी ₹3000, ऐसे करें आवेदन
Table of Contents
घर बैठे ऑनलाइन अपडेट की सुविधा
UIDAI ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया है, जिससे अब आप घर बैठे Self Service Update Portal (SSUP) के माध्यम से अपने आधार में नाम, पता, जन्म तिथि और लिंग जैसी जानकारी आसानी से अपडेट कर सकते हैं, इसके लिए केवल आपके पास पंजीकृत मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है, जिस पर ओटीपी (OTP) प्राप्त किया जा सके।
डाकिया आएगा आपके द्वार
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के साथ मिलकर किया गया है, अब डाक विभाग की ‘डोरस्टेप सेवा’ के माध्यम से डाकिया खुद आपके घर आकर मोबाइल नंबर अपडेट और छोटे बच्चों के आधार पंजीकरण जैसी सेवाएं प्रदान करेगा। उपभोक्ता इसके लिए IPPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रिक्वेस्ट दर्ज कर सकते हैं।
अपॉइंटमेंट से बचेगा समय
यदि फोटो या फिंगरप्रिंट जैसे बायोमेट्रिक्स अपडेट के लिए केंद्र जाना जरूरी है, तो अब आपको वहां घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं है, UIDAI ने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग की सुविधा दी है, जिससे आप अपनी पसंद का समय और तारीख चुनकर आधार केंद्र जा सकते हैं।
यह भी देखें: सर्दियों में नारियल पानी पीना कितना फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट की राय
मुफ्त दस्तावेज अपडेट का मौका
UIDAI उन लोगों को विशेष मौका दे रहा है जिनका आधार 10 साल से अधिक पुराना हो चुका है,ऐसे नागरिक myAadhaar पोर्टल के जरिए अपने पहचान और पते के दस्तावेज (POI/POA) बिल्कुल मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं।
सावधानी का रखें ध्यान
सरकार ने नागरिकों को सचेत किया है कि वे आधार संबंधी किसी भी कार्य के लिए केवल UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और अपनी निजी जानकारी किसी अनधिकृत व्यक्ति के साथ साझा न करें।
















