Join Youtube

RBI Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए रिजर्व बैंक में नौकरी का मौका, ऑफिस अटेंडेंट भर्ती में UP को सबसे ज्यादा पोस्ट

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए साल 2026 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है, आरबीआई ने 'ऑफिस अटेंडेंट' (Office Attendant) के पदों पर भर्ती की तैयारी शुरु कर दी है, इस बार की भर्ती में सबसे खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए पदों की संख्या सर्वाधिक रहने की उम्मीद जताई जा रही है

Published On:
RBI Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए रिजर्व बैंक में नौकरी का मौका, ऑफिस अटेंडेंट भर्ती में UP को सबसे ज्यादा पोस्ट
RBI Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए रिजर्व बैंक में नौकरी का मौका, ऑफिस अटेंडेंट भर्ती में UP को सबसे ज्यादा पोस्ट

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए साल 2026 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है, आरबीआई ने ‘ऑफिस अटेंडेंट’ (Office Attendant) के पदों पर भर्ती की तैयारी शुरु कर दी है, इस बार की भर्ती में सबसे खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए पदों की संख्या सर्वाधिक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। 

यह भी देखें: Aadhaar Card Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, बैंक-डाकघर के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

रिजर्व बैंक की इस भर्ती के लिए वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिकुलेशन) की परीक्षा उत्तीर्ण की है, आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष के उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र होंगे, हालांकि, ओबीसी, एससी/एसटी और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

उत्तर प्रदेश के युवाओं को बड़ा फायदा

विभागीय सूत्रों और पिछले रुझानों के अनुसार, इस भर्ती अभियान में उत्तर प्रदेश के कानपुर और लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालयों के तहत सबसे ज्यादा रिक्तियां (Vacancies) घोषित की जा सकती हैं, स्थानीय भाषा (हिंदी) की समझ रखने वाले यूपी के अभ्यर्थियों के लिए यह बैंक में प्रवेश करने का सबसे आसान रास्ता माना जा रहा है।

चयन प्रक्रिया: दो चरणों में होगी परीक्षा 

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को दो कठिन परीक्षाओं से गुजरना होगा:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा: इसमें रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और गणित (Numerical Ability) पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को उस राज्य की क्षेत्रीय भाषा का टेस्ट देना होगा, जहां से उन्होंने आवेदन किया है। उदाहरण के तौर पर, यूपी के उम्मीदवारों के लिए हिंदी भाषा का ज्ञान अनिवार्य होगा। 

यह भी देखें: Post Office की जबरदस्त स्कीम, इसमें मिलेगा PPF से भी ज्यादा ब्याज, जानें पूरी डिटेल

आवेदन प्रक्रिया और वेतन

भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जल्द ही आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, चयनित उम्मीदवारों को न केवल एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में काम करने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें आकर्षक वेतन के साथ-साथ अन्य बैंकिंग भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। 

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन जारी होने के बाद RBI Opportunities Page पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, विशेषज्ञों का सुझाव है कि अभ्यर्थी अपनी तैयारी अभी से शुरु कर दें क्योंकि बैंक की परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी ऊंचा रहता है।

RBI Vacancy 2026

Leave a Comment

अन्य संबंधित खबरें

🔥 वायरल विडिओ देखें