
भारत के शिक्षा जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है,, नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) अब केवल स्कूली किताबों और पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूर्ण रूप से एक ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है, केंद्र सरकार द्वारा ‘डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी’ का दर्जा मिलने के बाद, NCERT जनवरी 2026 के आगामी सत्रों के लिए अपने शैक्षणिक ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव करने जा रहा है।
यह भी देखें: Ration Distribution Update: यूपी के इन जिलों में फरवरी से बदलेगा राशन कोटा, गेहूं ज्यादा और चावल कम मिलेगा
Table of Contents
अब अपनी डिग्री खुद देगा NCERT
अब तक NCERT के क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIEs) डिग्री प्रदान करने के लिए स्थानीय विश्वविद्यालयों पर निर्भर थे, लेकिन यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने के बाद, अब संस्थान स्वयं अपनी डिग्री जारी करेगा, इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि डिग्री की वैश्विक स्वीकार्यता भी बढ़ेगी, छात्र अब NCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर नए नियमों की जानकारी ले सकते हैं।
कौन-कौन से नए कोर्स होंगे शुरू?
यूनिवर्सिटी बनने के साथ ही NCERT कई उच्च शिक्षा कार्यक्रमों की शुरुआत करने जा रहा है:
- 12वीं के बाद सीधे शिक्षक बनने का सपना देख रहे छात्रों के लिए 4 वर्षीय बी.एड प्रोग्राम प्रमुख आकर्षण होगा। अधिक जानकारी NCTE पोर्टल पर उपलब्ध है।
- शिक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के लिए M.Ed और शोध (Research) के लिए PhD प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।
- डिजिटल टीचिंग, अर्ली चाइल्डहुड केयर (ECCE) और करिकुलम डिजाइनिंग जैसे रोजगारोन्मुखी शॉर्ट-टर्म कोर्स भी शामिल होंगे।
छात्रों को क्या होगा सीधा फायदा?
- यूनिवर्सिटी के रूप में NCERT को रिसर्च के लिए ज्यादा बजट और स्वायत्तता मिलेगी, जिससे छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा।
- शिक्षा क्षेत्र में NCERT की साख को देखते हुए, यहाँ से डिग्री लेने वाले छात्रों को सरकारी और निजी स्कूलों में नियुक्तियों के दौरान प्राथमिकता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
- छात्रों को सीधे नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) के विशेषज्ञों से पढ़ने का मौका मिलेगा, जो उन्हें भविष्य के आधुनिक शिक्षक के रूप में तैयार करेगा।
यह भी देखें: UP Board Exam 2026: 10वीं-12वीं की परीक्षा में आधार कार्ड जरूरी, नहीं ले गए तो एग्जाम से हो सकते हैं बाहर
कैसे मिलेगा प्रवेश?
NCERT के इन नए कोर्सेज में प्रवेश के लिए छात्रों को ‘कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन’ (CEE) से गुजरना होगा, आगामी सत्र की प्रवेश परीक्षाओं और विस्तृत अधिसूचना के लिए छात्र NCERT CEE पोर्टल पर नजर रख सकते हैं।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि NCERT का यूनिवर्सिटी बनना देश में शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता को एक नए शिखर पर ले जाएगा।
















