
डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत आम नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है अब आपको अपना आधार कार्ड (Aadhaar Card) या पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने या भारी-भरकम ऐप्स इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है, अब आप सीधे अपने वॉट्सएप (WhatsApp) के जरिए चुटकियों में आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी देखें: Ration Distribution Update: यूपी के इन जिलों में फरवरी से बदलेगा राशन कोटा, गेहूं ज्यादा और चावल कम मिलेगा
Table of Contents
MyGov Helpdesk बना मददगार
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा शुरू की गई ‘MyGov Helpdesk’ सेवा अब वॉट्सएप पर भी उपलब्ध है, इस चैटबॉट के जरिए डिजिलॉकर (DigiLocker) की सेवाओं को सीधे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया गया है, इससे करोड़ों यूजर्स बिना किसी तकनीकी परेशानी के अपने डॉक्यूमेंट्स मोबाइल पर ही सेव कर सकेंगे।
आधार डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- सबसे पहले अपने मोबाइल में MyGov Helpdesk का आधिकारिक नंबर सेव करें।
- वॉट्सएप पर जाकर इस नंबर पर ‘Hi’ या ‘Namaste’ लिखकर भेजें।
- चैटबॉट आपसे पूछेगा कि आप ‘Cowin’ सेवा चाहते हैं या ‘DigiLocker’, यहाँ आप ‘DigiLocker Services’ को चुनें।
- आपसे पूछा जाएगा कि क्या आपका डिजिलॉकर अकाउंट है, ‘Yes’ पर क्लिक करने के बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा, उसे चैट बॉक्स में लिखें।
- वेरिफिकेशन सफल होते ही आपके सामने डिजिलॉकर में सेव दस्तावेजों की सूची आ जाएगी। यहाँ ‘Aadhaar Card’ के विकल्प को चुनते ही आपका आधार PDF फॉर्मेट में आपके फोन पर आ जाएगा।
यह भी देखें: Gold Bond ने किया निवेशकों को मालामाल! 5 साल में पैसा हुआ तीन गुना, मिला जबरदस्त रिटर्न
सुरक्षा और सुविधा का संगम
सरकार की यह पहल न केवल समय की बचत करती है, बल्कि आपातकालीन स्थिति में दस्तावेजों की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करती है, ध्यान रहे कि इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है, अब आप सफर के दौरान या किसी भी आधिकारिक काम के लिए अपने फोन से ही ई-आधार (e-Aadhaar) का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो पूरी तरह से मान्य है।
















