
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, मुख्यमंत्री भगवंत मान और ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य बीमा की राशि को बढ़ाकर ₹10 लाख करने की घोषणा कर दी है, इस योजना का सीधा लाभ पंजाब के करीब 3 करोड़ लोगों को मिलेगा।
यह भी देखें: UP वोटर लिस्ट पर बड़ा फैसला! अब सामान्य निवास प्रमाण पत्र रद्दी? नाम जुड़वाने के लिए सरकार ने मांगे ये डॉक्यूमेंट्स
Table of Contents
अब ₹5 लाख नहीं, मिलेगा दोगुना लाभ
अब तक पंजाब में आयुष्मान भारत और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के तहत ₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा थी, लेकिन नई घोषणा के बाद, अब पात्र परिवार साल में ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज करवा सकेंगे। सरकार का लक्ष्य राज्य के हर नागरिक को महंगे इलाज के कर्ज से मुक्ति दिलाना है।
3 करोड़ पंजाबियों को मिलेगा फायदा
इस योजना का दायरा इतना विस्तृत रखा गया है कि इसमें राज्य की लगभग पूरी आबादी (3 करोड़ लोग) कवर होगी।
- कैशलेस सुविधा: मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने पर कोई पैसा नहीं देना होगा।
- सरकारी और निजी अस्पताल: योजना के तहत सूचीबद्ध पंजाब के सभी बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध होगी।
- विस्तृत इलाज: इसमें गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग और किडनी ट्रांसप्लांट जैसे बड़े ऑपरेशन भी शामिल किए गए हैं।
मान और केजरीवाल का विजन
योजना को लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों को अब अच्छे इलाज के लिए अपनी जमीन या गहने बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वहीं, अरविंद केजरीवाल ने इसे ‘पंजाब मॉडल’ की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि दिल्ली के बाद अब पंजाब स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरे देश को राह दिखा रहा है।
कैसे उठाएं योजना का लाभ?
लाभार्थी अपने पुराने स्वास्थ्य कार्ड या आधार कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं, जिन लोगों के पास कार्ड नहीं हैं, वे नजदीकी सेवा केंद्र (e-Sewa Punjab) पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं, इसके अलावा, योजना की अधिक जानकारी के लिए पंजाब स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है।
पंजाब सरकार के इस कदम को आगामी चुनावों और राज्य की कल्याणकारी नीतियों के लिहाज से एक “गेमचेंजर” माना जा रहा है।
















