
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, केंद्र सरकार ने पूर्वांचल की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से सिकंदरपुर से बलिया के बीच एक नए शानदार फोरलेन (4-लेन) हाईवे के निर्माण को मंजूरी दे दी है, यह नया मार्ग न केवल क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या को भी जड़ से खत्म कर देगा।
Table of Contents
घंटों का सफर अब मिनटों में
वर्तमान में सिकंदरपुर से बलिया के बीच की दूरी लगभग 34 किलोमीटर है, जिसे तय करने में संकरी सड़कों और भारी ट्रैफिक के कारण करीब 1.5 से 2 घंटे का समय लग जाता है, इस नए फोरलेन हाईवे के बन जाने के बाद, यह दूरी मात्र 45 मिनट से 1 घंटे में पूरी की जा सकेगी।
प्रोजेक्ट की खास बातें और रुट मैप
- यह सड़क NH-727B का हिस्सा होगी।
- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी दे दी है, अब इसके लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) और सर्वे का काम तेजी से शुरू किया जाएगा।
- घनी आबादी और बाजारों को जाम से बचाने के लिए रूट पर तीन प्रमुख बायपास प्रस्तावित हैं, जो खेजुरी, खड़सरा और सुखपुरा क्षेत्रों में बनाए जा सकते हैं।
- यह मार्ग सीधे तौर पर गोरखपुर और देवरिया को बलिया से जोड़ेगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
यह भी देखें: UP वोटर लिस्ट पर बड़ा फैसला! अब सामान्य निवास प्रमाण पत्र रद्दी? नाम जुड़वाने के लिए सरकार ने मांगे ये डॉक्यूमेंट्स
क्यों पड़ी इस हाईवे की जरुरत?
सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने इस मुद्दे को केंद्र के समक्ष उठाया था, उन्होंने बताया कि सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण न केवल जाम की समस्या बढ़ रही थी, बल्कि दुर्घटनाएं भी अक्सर होती रहती थीं, अब पक्के शोल्डर (Paved Shoulders) के साथ बनने वाले इस हाईवे से वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
इस फोरलेन के निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्र में बलिया के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, स्थानीय प्रशासन जल्द ही भूमि अधिग्रहण और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।
















