Join Youtube

बिहार के गरीबों की खुली किस्मत! रोजगार के लिए नीतीश सरकार देगी ₹2 लाख, बिना गारंटी के मिलेगी मदद; जानें आवेदन का पूरा प्रोसेस

राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए खुशखबरी है, बिहार की नीतीश सरकार ने 'बिहार लघु उद्यमी योजना' (Bihar Laghu Udyami Yojana) के जरिए गरीबों की किस्मत बदलने का मास्टरप्लान तैयार किया है, इस योजना के तहत सरकार योग्य लाभार्थियों को अपना स्वरोजगार शुरु करने के लिए ₹2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, सबसे बड़ी बात यह है कि यह राशि पूरी तरह अनुदान (Subsidy) के रुप में है, जिसे वापस नहीं करना होगा

Published On:
बिहार के गरीबों की खुली किस्मत! रोजगार के लिए नीतीश सरकार देगी ₹2 लाख, बिना गारंटी के मिलेगी मदद; जानें आवेदन का पूरा प्रोसेस
बिहार के गरीबों की खुली किस्मत! रोजगार के लिए नीतीश सरकार देगी ₹2 लाख, बिना गारंटी के मिलेगी मदद; जानें आवेदन का पूरा प्रोसेस

राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए खुशखबरी है, बिहार की नीतीश सरकार ने ‘बिहार लघु उद्यमी योजना’ (Bihar Laghu Udyami Yojana) के जरिए गरीबों की किस्मत बदलने का मास्टरप्लान तैयार किया है, इस योजना के तहत सरकार योग्य लाभार्थियों को अपना स्वरोजगार शुरु करने के लिए ₹2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, सबसे बड़ी बात यह है कि यह राशि पूरी तरह अनुदान (Subsidy) के रुप में है, जिसे वापस नहीं करना होगा। 

यह भी देखें: Gold Rate High: सोना खरीदने वालों के पसीने छूटे! एक हफ्ते में ₹3320 की रिकॉर्ड बढ़त, चांदी भी हुई ₹35000 महंगी; देखें नया रेट

बिना ब्याज और गारंटी के मिलेगी मदद

बिहार सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत दी जाने वाली 2 लाख रुपये की राशि पर न तो कोई ब्याज देना होगा और न ही इसके लिए किसी बैंक गारंटी की आवश्यकता है, यह राशि लाभार्थियों को तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ? (पात्रता)

योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ अनिवार्य शर्तें रखी हैं:

  • आय सीमा: परिवार की मासिक आय ₹6,000 से कम होनी चाहिए।
  • उम्र सीमा: आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • निवासी: आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • प्रतिबंध: यदि परिवार का कोई सदस्य पहले से ‘मुख्यमंत्री उद्यमी योजना’ का लाभ ले रहा है, तो वे इसके पात्र नहीं होंगे। 

यह भी देखें: रेल यात्री ध्यान दें! स्लीपर टिकट के लिए अब देना होगा कम से कम 200 KM का किराया, रेलवे के इन 3 नए नियमों से जेब पर बढ़ेगा बोझ

इन दस्तावेजों की होगी जरुरत

आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

  • बिहार का निवास प्रमाण पत्र।
  • अंचल कार्यालय द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र (मासिक आय 6 हजार से कम)।
  • आधार कार्ड और बैंक पासबुक।
  • जाति प्रमाण पत्र और पैन कार्ड।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर।

आवेदन का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले उद्योग विभाग, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in पर लॉग-इन करें।
  • होमपेज पर ‘बिहार लघु उद्यमी योजना’ के विकल्प पर क्लिक करें और आधार व ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण करें।
  •  फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, व्यवसाय का प्रकार और बैंक विवरण सही-सही भरें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन की रसीद (Acknowledgement Receipt) का प्रिंट ले लें।

यह भी देखें: खाली जेब है तो भी बनें लखपति! बिना ₹1 लगाए शुरू करें ये 5 धांसू बिजनेस, 2026 में कमाई का सबसे सीक्रेट फॉर्मूला यहाँ देखें

बिहार सरकार की यह पहल 2026 में उन लाखों परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपना छोटा व्यवसाय शुरु नहीं कर पा रहे थे, इस योजना से न केवल बेरोजगारी कम होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

Bihar Laghu Udyami Yojana Bihar News in Hindi

Leave a Comment

अन्य संबंधित खबरें

🔥 वायरल विडिओ देखें