
देशभर में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है, बोर्ड ने उच्च शिक्षा के लिए कॉलेजों का चयन करते समय विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी है, सीबीएसई के अनुसार, यदि छात्र अनधिकृत या फर्जी संस्थानों में प्रवेश लेते हैं, तो उनकी मेहनत की कमाई और डिग्री दोनों ‘रद्दी’ के समान हो जाएंगी।
यह भी देखें: Bihar Bhumi: अगर आपकी जमीन इस कैटेगरी में है तो 45 दिन बाद जा सकती है हाथ से, जानें नियम
Table of Contents
फर्जी विश्वविद्यालयों के जाल से बचें
शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के इनपुट के आधार पर बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि देश के विभिन्न हिस्सों में कई ऐसे संस्थान चल रहे हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय के रूप में डिग्री देने का अधिकार प्राप्त नहीं है, इन संस्थानों द्वारा दी गई किसी भी प्रोफेशनल या शैक्षणिक डिग्री को सरकारी नौकरियों या आगे की पढ़ाई के लिए अमान्य घोषित कर दिया जाएगा।
एडमिशन से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान
- दाखिला लेने से पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फर्जी विश्वविद्यालयों की ‘ब्लैकलिस्ट’ जरुर देख लें।
- 100% प्लेसमेंट और विदेशी डिग्री के भारी-भरकम विज्ञापनों के झांसे में न आएं। संस्थान की संबद्धता (Affiliation) के कागजात की जांच स्वयं करें।
- फर्जी कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को न तो सरकारी छात्रवृत्ति (Scholarship) मिलेगी और न ही वे एजुकेशन लोन के पात्र होंगे।
यह भी देखें: Post Office की जबरदस्त स्कीम, इसमें मिलेगा PPF से भी ज्यादा ब्याज, जानें पूरी डिटेल
बोर्ड की सख्त हिदायत
सीबीएसई ने छात्रों से अपील की है कि वे बोर्ड परीक्षाओं के तनाव के बीच जल्दबाजी में कोई ऐसा फैसला न लें जिससे उनका भविष्य अंधकार में चला जाए, बोर्ड ने साफ किया है कि एक बार डिग्री अमान्य होने पर किसी भी कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से उसे वैध नहीं बनाया जा सकेगा।
छात्र किसी भी संदिग्ध संस्थान की जानकारी शिक्षा मंत्रालय के शिकायत पोर्टल पर दे सकते हैं, सतर्क रहें और केवल मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों का ही चुनाव करें।
















