
अगर आपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया है और किसी कारणवश उसका बिल नहीं भर पा रहे हैं, तो मन में सबसे पहला डर ‘पुलिस’ और ‘जेल’ का आता है, कई बार रिकवरी एजेंट भी कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की धमकी देकर ग्राहकों को डराते हैं लेकिन क्या वाकई क्रेडिट कार्ड का बिल न चुकाना आपको सलाखों के पीछे भेज सकता है।
यह भी देखें: UP के 2 लाख परिवारों के लिए आज ‘दिवाली’! CM योगी भेजेंगे ₹1-1 लाख की किस्त, अपना नाम लिस्ट में अभी ऐसे चेक करें
Table of Contents
क्या पुलिस आपको गिरफ्तार कर सकती है?
कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, क्रेडिट कार्ड का बिल न चुकाना एक ‘सिविल डिफ़ॉल्ट’ (Civil Default) की श्रेणी में आता है, न कि किसी ‘क्रिमिनल अपराध’ की श्रेणी में।
- बिल न चुकाने पर पुलिस सीधे आपके घर नहीं आ सकती और न ही आपको गिरफ्तार कर सकती है। यह बैंक और ग्राहक के बीच का वित्तीय विवाद है।
- गिरफ्तारी केवल तब संभव है जब आपने बैंक के साथ कोई ‘धोखाधड़ी’ (Fraud) की हो, जैसे फर्जी दस्तावेज देकर कार्ड बनवाना। इसके अलावा, यदि आपने भुगतान के लिए चेक दिया है और वह चेक बाउंस (Section 138) हो जाता है, तो बैंक आपके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करा सकता है, जिसमें गिरफ्तारी का प्रावधान है।
रिकवरी एजेंटों के लिए RBI की नई गाइडलाइंस
ग्राहकों को मानसिक प्रताड़ना से बचाने के लिए RBI ने रिकवरी के नियमों को काफी सख्त कर दिया है, अब बैंक या उनके एजेंट मनमानी नहीं कर पाएंगे:
- रिकवरी एजेंट अब केवल सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के बीच ही आपको कॉल कर सकते हैं या आपके घर आ सकते हैं। देर रात कॉल करना अब गैर-कानूनी है।
- एजेंट किसी भी स्थिति में ग्राहक को धमका नहीं सकते, अपशब्दों का प्रयोग नहीं कर सकते या सार्वजनिक रूप से अपमानित नहीं कर सकते।
- बैंक आपके बिल के बारे में आपके रिश्तेदारों, दोस्तों या पड़ोसियों को जानकारी नहीं दे सकते।
बिल न भरने पर क्या होगा?
भले ही आप जेल न जाएं, लेकिन बिल न चुकाने के परिणाम आपके वित्तीय भविष्य के लिए घातक हो सकते हैं:
- CIBIL स्कोर खराब होना: डिफॉल्ट करने पर आपका क्रेडिट स्कोर बुरी तरह गिर जाएगा, जिससे भविष्य में आपको किसी भी बैंक से लोन मिलना बंद हो जाएगा।
- भारी ब्याज का बोझ: क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दरें 40-50% तक हो सकती हैं, जो आपके कर्ज को पहाड़ जैसा बना सकती हैं।
- लीगल नोटिस: बैंक आपको आधिकारिक तौर पर डिमांड नोटिस भेज सकता है और रिकवरी के लिए सिविल कोर्ट में मामला ले जा सकता है।
परेशान होने पर ग्राहक क्या करें?
अगर कोई बैंक या रिकवरी एजेंट आपको नियमों के खिलाफ जाकर परेशान कर रहा है, तो आप चुप न बैठें:
- सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उनके नोडल अधिकारी से शिकायत करें।
- यदि बैंक 30 दिनों के भीतर आपकी समस्या का समाधान नहीं करता है, तो आप RBI के लोकपाल (Banking Ombudsman) पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर चुकाना आपकी वित्तीय सेहत के लिए अनिवार्य है, लेकिन अगर आप किसी संकट में हैं, तो डरें नहीं, बैंक से बात कर ‘डेट सेटलमेंट’ या ‘रीस्ट्रक्चरिंग’ का विकल्प चुनें, कानून आपकी सुरक्षा के लिए भी बना है।
















