
अगर आप आगामी चुनावों में मतदान करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, चुनाव आयोग (ECI) ने वर्ष 2026 की मतदाता सूची के लिए ‘ड्राफ्ट लिस्ट’ (प्रारूप मतदाता सूची) जारी कर दी है, जिन नागरिकों का नाम अब तक सूची में शामिल नहीं है या जो 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, उनके पास नाम दर्ज कराने का यह आखिरी मौका है।
यह भी देखें: 5 लाख पेंशनर्स को झटका! 1 अप्रैल से बंद हो जाएंगे ‘पेंशन कार्यालय’, अब इस नई व्यवस्था से मिलेगी हर महीने पेंशन।
Table of Contents
अंतिम तिथि और समय सीमा
चुनाव आयोग के ताजा शेड्यूल के अनुसार, ड्राफ्ट लिस्ट पर दावे और आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है, अलग-अलग राज्यों में इसकी समय सीमा 15 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है, 22 जनवरी के बाद किसी भी नए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, इसके पश्चात, सभी सुधारों के साथ अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन फरवरी 2026 (7 से 14 फरवरी के बीच) में किया जाएगा, Voters Service Portal पर जाकर आप तुरंत अपना नाम चेक कर सकते हैं।
तैयार रखें ये 3 मुख्य दस्तावेज
नाम जुड़वाने (Form 6) के लिए आवेदकों को निम्नलिखित तीन दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखनी होगी:
- आयु प्रमाण पत्र (Age Proof): इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या 10वीं की मार्कशीट मान्य है।
- निवास प्रमाण पत्र (Address Proof): वर्तमान पते के लिए राशन कार्ड, बैंक पासबुक, बिजली/पानी का बिल (कम से कम 1 साल पुराना) या पासपोर्ट का उपयोग किया जा सकता है।
- पासपोर्ट साइज फोटो: डिजिटल आवेदन के लिए एक स्पष्ट और हालिया रंगीन फोटो अनिवार्य है।
यह भी देखें: पति की सैलरी पर पत्नी का कितना हक? गुजारा भत्ता (Maintenance) केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तय हुआ इतना प्रतिशत।
कैसे करें आवेदन?
- ऑनलाइन: मतदाता Voters Service Portal या ‘Voter Helpline App’ के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
- ऑफलाइन: अपने क्षेत्र के बीएलओ (BLO) के पास जाकर फॉर्म भरकर जमा किया जा सकता है।
नाम जांचने का तरीका
नागरिक electoralsearch.eci.gov.in पर जाकर अपने विवरण या EPIC नंबर के जरिए यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनका नाम सूची में है या नहीं, यदि नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, तो तुरंत सुधार के लिए आवेदन करें।
















