
मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए साल 2026 की शुरुआत एक बड़ी खुशखबरी के साथ होने जा रही है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की 32वीं किस्त (32nd Installment) आज यानी 16 जनवरी 2026 को जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम जिले के माखन नगर (बाबई) से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये ट्रांसफर करेंगे।
सरकारी जानकारी के अनुसार, इस बार 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा और कुल 1836 करोड़ रुपये खातों में भेजे जाएंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे के बाद शुरू होगा, जिसके बाद कुछ ही समय में राशि महिलाओं के खातों में दिखने लगेगी।
Table of Contents
Ladli Behna Yojana: किस्त की राशि में पहले ही हो चुकी है बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी। शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाते थे। बाद में राशि बढ़ाकर 1250 रुपये की गई और फिर नवंबर 2025 (भाई दूज के बाद) इसमें 250 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई। इसके बाद से महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिल रहे हैं।
जनवरी 2026 की यह किस्त 32वीं किस्त है और इसे साल 2026 की पहली बड़ी सामाजिक सौगात माना जा रहा है।
इस बार कम हुई लाभार्थियों की संख्या, हजारों नाम कटे
पिछली यानी 31वीं किस्त (दिसंबर 2025) में 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में 1857 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। लेकिन इस बार लाभार्थियों की संख्या घटकर 1.25 करोड़ 31 हजार रह गई है। इसका मतलब है कि 1.4 लाख से ज्यादा नाम सूची से बाहर हो गए हैं।
योजना शुरू होने के समय इससे 1 करोड़ 31 लाख 35 हजार महिलाएं जुड़ी थीं, लेकिन अब तक 6 लाख से अधिक नाम विभिन्न कारणों से हटाए जा चुके हैं।
Ladli Behna Yojana से नाम क्यों कटे?
सरकार द्वारा की गई जांच में कई महिलाएं पात्रता शर्तें पूरी नहीं कर पा रही थीं, जिसके चलते उनके नाम हटाए गए। मुख्य कारण इस प्रकार हैं:
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक
- परिवार में कोई सदस्य इनकम टैक्स (Income Tax) भरता हो
- परिवार में कोई सरकारी नौकरी (पक्की या कच्ची) में हो या रिटायर्ड हो
- लाभार्थी महिला की उम्र 60 साल पूरी हो चुकी हो (31 दिसंबर 2025 तक)
- eKYC पूरा नहीं कराया गया हो
यहां परिवार से आशय पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों से है।
Ladli Behna Yojana Eligibility: कौन महिलाएं हैं पात्र?
योजना का लाभ पाने के लिए निम्न शर्तें जरूरी हैं:
- आवेदक महिला मध्य प्रदेश की निवासी हो
- महिला विवाहित / विधवा / तलाकशुदा हो
- महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो
- परिवार की आय पात्रता सीमा के भीतर हो
Ladli Behna Yojana Status कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहती हैं कि आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं, तो स्टेटस चेक करने का तरीका आसान है:
- ऑफिशियल पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं
- “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प चुनें
- समग्र ID या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
- मोबाइल पर आए OTP को भरें
- स्क्रीन पर आपका लेटेस्ट स्टेटस दिख जाएगा
गैस सब्सिडी और अन्य योजनाओं की भी सौगात
आज के कार्यक्रम में सिर्फ लाडली बहना योजना ही नहीं, बल्कि अन्य योजनाओं के लाभ भी ट्रांसफर किए जाएंगे।
- 29 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर सब्सिडी
- 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर (बाकी राशि सब्सिडी)
- 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की गैस रीफिलिंग सब्सिडी
- नर्मदापुरम जिले में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन
Ladli Behna Awas Yojana और रोजगार योजना का भी लाभ
लाडली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को लाडली बहना आवास योजना के तहत पक्का घर बनवाने के लिए 1.50 लाख रुपये तक की सहायता भी मिलती है।
इसके अलावा, अगर कोई लाभार्थी महिला फैक्ट्री या उद्योग में नौकरी करती है, तो उसे सैलरी के साथ-साथ सरकार की ओर से 5000 रुपये अतिरिक्त दिए जाते हैं। यानी कुल आय 6500 रुपये प्रति माह तक हो सकती है।
अब तक कितना पैसा ट्रांसफर हुआ?
- जून 2023 से दिसंबर 2025 तक: 48,632 करोड़ रुपये
- जनवरी 2024 से दिसंबर 2025 तक: 38,635 करोड़ रुपये
यह योजना मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) योजनाओं में से एक बन चुकी है।
















