
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम (Date Sheet) घोषित कर दिया है, बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की मुख्य परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं।
यह भी देखें: UP Board Exam 2026: 10वीं-12वीं की परीक्षा में आधार कार्ड जरूरी, नहीं ले गए तो एग्जाम से हो सकते हैं बाहर
Table of Contents
एक ही दिन से शुरू होंगी दोनों परीक्षाएं
इस बार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक ही तारीख से शुरू करने का निर्णय लिया है, जहां 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलेंगी, वहीं 12वीं (कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
परीक्षा का समय और शिफ्ट
सभी विषयों की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित होंगी, परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा, छात्रों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exams) का शेड्यूल
कक्षा 12वीं के नियमित विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच उनके संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएंगी, स्वयंपाठी (Private) विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम अलग से घोषित किया जाएगा।
मुख्य विषयों का परीक्षा कार्यक्रम (कक्षा 10वीं)
- 12 फरवरी: अंग्रेजी (अनिवार्य)
- 17 फरवरी: सामाजिक विज्ञान
- 19 फरवरी: हिंदी (अनिवार्य)
- 21 फरवरी: विज्ञान
- 24 फरवरी: गणित
- 27 फरवरी: तृतीय भाषा (संस्कृत/उर्दू आदि)
यह भी देखें: Ration Distribution Update: यूपी के इन जिलों में फरवरी से बदलेगा राशन कोटा, गेहूं ज्यादा और चावल कम मिलेगा
ऐसे डाउनलोड करें आधिकारिक टाइम टेबल
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत पीडीएफ (PDF) डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करें।
- होमपेज पर ‘News Update’ सेक्शन में “Time Table Main Exam 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने 10वीं और 12वीं का संयुक्त टाइम टेबल खुल जाएगा।
- छात्र इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख सकते हैं।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या मोबाइल फोन ले जाना सख्त वर्जित है परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल बोर्ड द्वारा प्रमाणित एडमिट कार्ड के साथ ही केंद्र पर उपस्थित हों।
















