Join Youtube

UP Board Admit Card 2026: अब एडमिट कार्ड पर होगा QR कोड! मोबाइल से स्कैन करते ही मिलेगी परीक्षा केंद्र की लाइव लोकेशन, देखें नया नियम।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक क्रांतिकारी बदलाव किया है, बोर्ड अब छात्रों को डिजिटल रूप से और सशक्त बनाने की तैयारी में है, नए नियम के मुताबिक, अब एडमिट कार्ड पर QR कोड (Quick Response Code) अनिवार्य कर दिया गया है

Published On:
UP Board Admit Card 2026: अब एडमिट कार्ड पर होगा QR कोड! मोबाइल से स्कैन करते ही मिलेगी परीक्षा केंद्र की लाइव लोकेशन, देखें नया नियम।
UP Board Admit Card 2026: अब एडमिट कार्ड पर होगा QR कोड! मोबाइल से स्कैन करते ही मिलेगी परीक्षा केंद्र की लाइव लोकेशन, देखें नया नियम।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने साल 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक क्रांतिकारी बदलाव किया है, बोर्ड अब छात्रों को डिजिटल रुप से और सशक्त बनाने की तैयारी में है, नए नियम के मुताबिक, अब एडमिट कार्ड पर QR कोड (Quick Response Code) अनिवार्य कर दिया गया है।

यह भी देखें: UP के 2 लाख परिवारों के लिए आज ‘दिवाली’! CM योगी भेजेंगे ₹1-1 लाख की किस्त, अपना नाम लिस्ट में अभी ऐसे चेक करें

गूगल मैप्स से जुड़ेगा आपका परीक्षा केंद्र

अक्सर बोर्ड परीक्षार्थियों को अपना परीक्षा केंद्र खोजने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था, जिससे परीक्षा के दिन तनाव की स्थिति पैदा हो जाती थी। इस समस्या का समाधान निकालते हुए यूपी बोर्ड ने एडमिट कार्ड पर QR कोड देने का निर्णय लिया है छात्र जैसे ही अपने मोबाइल से इस कोड को स्कैन करेंगे, उनके फोन पर परीक्षा केंद्र की लाइव लोकेशन खुल जाएगी। गूगल मैप्स की मदद से छात्र सीधे अपने सेंटर तक बिना किसी भटकाव के पहुंच सकेंगे।

फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम

QR कोड का उपयोग केवल लोकेशन ट्रैकिंग तक सीमित नहीं है, यह सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद अहम है, इस कोड को स्कैन करते ही छात्र का पूरा डिजिटल डेटा (नाम, फोटो, रोल नंबर और स्कूल का विवरण) सामने आ जाएगा। इससे परीक्षा केंद्रों पर होने वाले फर्जीवाड़े और सॉल्वर गैंग की कोशिशों पर पूरी तरह से लगाम लगेगी।

एडमिट कार्ड में होंगे ये मुख्य बदलाव

  • QR कोड: एडमिट कार्ड के ऊपरी हिस्से में एक यूनिक QR कोड होगा।
  • डिजिटल सत्यापन: केंद्र व्यवस्थापक मोबाइल ऐप के जरिए छात्र की पहचान तुरंत वेरिफाई कर सकेंगे।
  • सटीक जानकारी: एडमिट कार्ड में स्कूल कोड, विषय कोड और परीक्षा केंद्र के नाम के साथ-साथ डिजिटल मैप का लिंक भी एन्क्रिप्टेड रहेगा।

यह भी देखें: Gold Rate High: सोना खरीदने वालों के पसीने छूटे! एक हफ्ते में ₹3320 की रिकॉर्ड बढ़त, चांदी भी हुई ₹35000 महंगी; देखें नया रेट

कब और कहां से मिलेगा एडमिट कार्ड?

UP Board 2026 की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड किए जाएंगे छात्र अपने संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य के माध्यम से मोहर और हस्ताक्षर युक्त एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे, शिक्षा विभाग का मानना है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा प्रणाली और भी पारदर्शी और सुगम बनेगी।

परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड मिलते ही QR कोड को स्कैन करके सेंटर की लोकेशन पहले ही चेक कर लें, ताकि परीक्षा के दिन समय की बचत हो सके।

UP Board Admit Card 2026

Leave a Comment

अन्य संबंधित खबरें

🔥 वायरल विडिओ देखें