Join Youtube

सावधान! क्या आपके आधार से लिंक है पुराना मोबाइल नंबर? घर बैठे 2 मिनट में ऐसे चेक करें स्टेटस, वरना अटक जाएंगे बैंक और सिम कार्ड के काम।

आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड महज एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि आपकी वित्तीय और व्यक्तिगत सुरक्षा की चाबी बन चुका है, बैंक खाता खोलने से लेकर नया सिम कार्ड लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक, हर जगह आधार की जरुरत होती है, लेकिन क्या आपने गौर किया है कि आपके आधार के साथ कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है

Published On:
सावधान! क्या आपके आधार से लिंक है पुराना मोबाइल नंबर? घर बैठे 2 मिनट में ऐसे चेक करें स्टेटस, वरना अटक जाएंगे बैंक और सिम कार्ड के काम।
सावधान! क्या आपके आधार से लिंक है पुराना मोबाइल नंबर? घर बैठे 2 मिनट में ऐसे चेक करें स्टेटस, वरना अटक जाएंगे बैंक और सिम कार्ड के काम।

आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड महज एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि आपकी वित्तीय और व्यक्तिगत सुरक्षा की चाबी बन चुका है, बैंक खाता खोलने से लेकर नया सिम कार्ड लेने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक, हर जगह आधार की जरुरत होती है, लेकिन क्या आपने गौर किया है कि आपके आधार के साथ कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है?

यह भी देखें: UP Board Exam 2026: 10वीं-12वीं की परीक्षा में आधार कार्ड जरूरी, नहीं ले गए तो एग्जाम से हो सकते हैं बाहर

2 मिनट में घर बैठे चेक करें स्टेटस

UIDAI ने नागरिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर तुरंत स्टेटस जान सकते हैं:

  •  सबसे पहले UIDAI के MyAadhaar पोर्टल पर लॉग-इन करें।
  • अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
  •  वह मोबाइल नंबर डालें जिसे आप चेक करना चाहते हैं कि वह लिंक है या नहीं।
  • स्क्रीन पर दिख रहे सिक्योरिटी कैप्चा को भरें और ‘Send OTP’ पर क्लिक करें।
  •  यदि आपके द्वारा डाला गया नंबर आधार से लिंक है, तो स्क्रीन पर मैसेज आएगा— “The mobile number you have entered is already verified with our records.”

कैसे पता करें कौन सा नंबर लिंक है?

अगर आपको याद नहीं है कि आपने कौन सा नंबर लिंक कराया था, तो आप ‘Check Aadhaar Validity’ फीचर का उपयोग कर सकते हैं, वहां आधार नंबर डालने के बाद आपको आपके लिंक मोबाइल नंबर के अंतिम 3 अंक दिखाई देंगे, जिससे आप आसानी से पहचान सकते हैं कि वह आपका कौन सा नंबर है।

यह भी देखें: जनवरी में यूनिवर्सिटी बनेगा NCERT! जानें कौन-कौन से नए कोर्स शुरू होंगे और छात्रों को क्या मिलेगा फायदा

नंबर गलत होने पर क्या करें?

ध्यान दें कि सुरक्षा कारणों से आधार में मोबाइल नंबर बदलने या नया नंबर जोड़ने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन नहीं है, इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। आप लंबी कतारों से बचने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

किसी भी साइबर ठगी से बचने के लिए समय-समय पर अपने आधार की बायोमेट्रिक लॉक सुविधा का उपयोग करें और सुनिश्चित करें कि आपका सक्रिय मोबाइल नंबर ही आधार से जुड़ा हो।

Aadhaar Card Which Mobile Number is Linked to Aadhaar

Leave a Comment

अन्य संबंधित खबरें

🔥 वायरल विडिओ देखें